पीलीभीत, जुलाई 19 -- भाकपा कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को लेकर चल रही भूख हड़ताल जारी रही। बरखेड़ा चेयरमैन व तहसीलदार ने भूख हड़ताल पर बैठे परिवार को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल खत्म न किए जाने की जिद पर कार्यकर्ता अड़े हुए हैं। बीसलपुर के रामलीला मैदान में भाकपा कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल चल रही है। कार्यकर्ता पिछले सात दिनों से रामलीला मैदान में अनशन कर रहे हैं। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता व बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी लाल भोजवाल रामलीला मैदान पहुंचे और उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं से वार्ता की, लेकिन कार्यकर्ता मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल खत्म न किए जाने की जिद पर अड़े हुए है। जिससे वार्ता विफल रही। धरना देने वालों में भीमसेन शर्मा, बालकराम सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...