हापुड़, दिसम्बर 15 -- तहसीलदार पर अभद्रता और अवैध वसूली के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को तीसरे दिन भी पूरी तरह जारी रहा। लगातार तीसरे दिन अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के समस्त न्यायिक व प्रशासनिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए खुद को कार्यों से विरत रखा। तहसील परिसर में नारेबाजी, जुलूस और धरना देकर अधिवक्ताओं ने अपना आक्रोश जताया और तहसीलदार को हटाए जाने की मांग दोहराई। बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव जितेंद्र भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता सुबह से ही तहसील परिसर में एकत्र हुए। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारे लगाते हुए तहसील परिसर में जुलूस निकाला और मुख्य द्वार पर धरना दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक तहसीलदार को यहां से स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक न्यायिक कार्य पूरी तरह ठ...