मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गांव फुगाना में हुई गठवाला खाप की बैठक में तहसीलदार के विरुद्ध 12 में हल्लाबोल की घोषणा की गई। बैठक में गठवाला खाप के बाबा बलजीत सिंह भी शामिल हुए। फुगाना में आयोजित बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पैसों के बल पर गलत कार्य किए जा रहे हैं, जबकि पैसा नही देने पर सही काम भी वर्षों तक पेंडिंग में पड़े रहते है। जिसके वीडियो भी उनके पास मौजूद हैं। ऊपर से तहसीलदार द्वारा सभ्रांत लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिसे बिलकुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आगामी 12 फरवरी को महापंचायत के साथ ही तहसील में तालाबंदी की भी जाएगी। बैठक के बाद एसडीएम न्यायिक के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद मलिक की वार्ता बेनतीजा रही। बैठक में वीर नारायण, भोपाल सिंह, अंकित मलिक, जगपाल, चरण सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.