शाहजहांपुर, मई 9 -- ऑफिस में ना मिलने से नाराज अधिवक्ताओं और तहसीलदार में नोंकझोंक हो गई। अधिवक्ताओं की शिकायत है कि, तहसीलदार अपने कार्यालय में बैठते ही नहीं है। जिससे फरियादियों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को अधिवक्ता किसी काम से तहसीलदार के ऑफिस में गए तहसीलदार अपने ऑफिस में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि, तहसीलदार एसडीएम ऑफिस में बैठे है। अधिवक्ता जब तहसीलदार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने आधे घंटे में अपने ऑफिस में मिलने को कहा। जिसके बाद अधिवक्ता वापस तहसीलदार ऑफिस आकर उनका आने का इंतजार करने लगे। लगभग आधा घंटा बीत जाने के बाद भी तहसीलदार अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। इस दौरान कई अधिवक्ता एसडीएम के ऑफिस गए और एसडीएम से तहसीलदार के आफिस न बैठने की शिकायत की। इसी बात को लेकर अधिवक्ता औऱ तहसीलदार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.