गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर। तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह द्वारा अधिवक्ताओं एवं पत्रकार पर अभद्र टिप्पणी करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक गुरुवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण दामोदर पाठक एवं संचालन मंत्री लालमन ने किया। बैठक में तहसीलदार सदर के इस कृत्य पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके इस कृत्य की घोर निन्दा एवं भर्त्सना की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री व अध्यक्ष राजस्व परिषद नियुक्ति विभाग को पत्र प्रेषित कर एवं जिलाधिकारी से मिलकर तहसीलदार सदर ध्रुवेश कुमार सिंह के कृत्य एवं भ्रष्टाचार की जांच कराकर उन्हें तत्काल हटाने की मांग की जाएगी। उनके इस कृत्य एवं भ्रष्टाचार के विरोध में 5 अप्रैल को उनके न्यायालय के कार्य का बहिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.