रामपुर, जुलाई 24 -- लूट और डकैती में सजायाफ्ता सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां बुधवार को सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जएि कोर्ट में पेश हुए। यहां जौहर विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने के 27 मुकदमों में अभियोजन की ओर से 34 गवाहों की सूची दाखिल की गई। कोर्ट ने गवाहों को तलब करते हुए सात अगस्त की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के लिए काफी जमीन की खरीद-फरोख्त की गई थी। इस बीच आलियागंज के किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन जबरन कब्जाई गई। उन्हें जमीनों का पैसा भी नहीं दिया और विरोध पर मारापीटा भी गया। अजीमनगर थाने में दर्ज इन 27 मुकदमों का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। बुधवार को सुनवाई थी, जिसके लिए आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.