पीलीभीत, जनवरी 20 -- बिलसंडा। कूटरचित दस्तावेजों से जाति व मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल, ग्रामप्रधान सहित नौ लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बिलसंडा के मधवापुर निवासी गुरनाम सिंह ने कोर्ट के आदेश पर गांव के प्रधान जंगबहादुर, संजीव कुमार, तत्कालीन लेखपाल सौरभ सक्सेना, तत्कालीन कानूनगो, तहसीलदार व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी समेत दस संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मरौरी खास प्रधान पद की सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हुईं। जंगबहादुर पुत्र भूषण सिंह गांव निवासी नहीं हैं। चुनाव से कुछ समय पूर्व की वे गांव रहने आए। उनके पास पूर्व में कोई जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र नही हैं। संजीव कुमार की पत्नी पूर्वप्रधान हैं। आरोप है कि 2021 म...