बिजनौर, जून 6 -- पर्यावरण बचाने के लिए भाकियू अराजनैतिक हर वर्ष जिले में एक हजार पौधे लगाती है। पौधे लगाने के साथ पौधों को जिंदा रखने की जिम्मेदारी भी उठाती है। भाकियू अ के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। भाकियू के सिपाहियों को इन पौधों को बड़ा होने तक देखभाल की जिम्मेदारी दी जाएंगी। बरगद, पीपल, पिलखन आदि के पौधे लगाने को प्राथमिकता दी जाएगी। तस्वीर खिंचाने के लिए नहीं पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण जिले में होगा। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि गुरुवार को पर्यावरण दिवस है। पर्यावरण को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पौधे लगाने के साथ पौधों को जिंदा रखने हमारा कर्तव्य है। पेड़ों से ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे लिए बेहद जरूरी है। विकास की आंधी में हाईवों से बड़ी संख्या में पेड़ों को काटा जा रहा है।...