गुड़गांव, सितम्बर 10 -- गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच किलो 166 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले प्रदीप साहनी के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम विहार, सेक्टर-23 के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी प्रदीप साहनी को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पांच किलो 166 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह गांजा दिल्ली के किसी व्यक्ति से 12 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था। वह इसे गुरुग्राम में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.