फिरोजाबाद, मई 11 -- जनपद पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पौन दो करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। गांजा ट्रक में ले जाया जा रहा था। पुलिस अन्य जानकारियों को जुटी है। पुलिस को गांजा तस्कर के बारे में पता चला था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार थाना रसूलपुर टीम,सर्विलांस व एसओजी टीम ने प्रेम नगर डाक बगला पर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर दबिश दी। पुलिस को वहां एक ट्रक मिला। ट्रक में पुलिस को 11 बोरों में 178.260 किलो गांजा मिला। अंतराष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 78 लाख रुपया बताई गई है। पुलिस ने वहां से तस्कर को पकड़ लिया। अभियुक्त का नाम दिनेश बघेल पुत्र मान सिंह को पकड़ा। वह भील नगर थाना सकरौली जनपद एटा का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.