रामपुर, जनवरी 10 -- पीपली वन क्षेत्र में मुठभेड़, लकड़ी तस्करी और अतिक्रमण से जुड़े चार मामलों में तहरीर दिए जाने के बावजूद मिलक खानम पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने से वनकर्मियों में रोष है। वन रेंजर ठाकुर विजय कुमार ने साफ कहा है कि तस्करों के खिलाफ अभियान में स्थानीय पुलिस का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। पांच जनवरी को पीपली वन के कम्पार्टमेंट नंबर छह में तस्करों और वनकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से दो-दो राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में फॉरेस्ट गार्ड शिवम ने तीन नामजद सहित छह तस्करों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। दूसरा मामला छह जनवरी का है, जब अंबरपुर बीट में बाइक से घुसे आधा दर्जन तस्कर लकड़ी काटने पहु...