चक्रधरपुर, मार्च 22 -- केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के अधीन केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नगड़ी रांची में गुरुवार को भारत में तसर उद्योग के समावेशी विकास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य रूप से उपस्थित थे। जहां उन्होंने तसर उद्योग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पी-4 तसर प्रजनन केंद्र चक्रधरपुर के अधिग्रहित तसर कृषकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के कुरजुली गांव के तीन तसर कृष्कों को द्वितीय फसल 2024 में उच्च गुणवत्ता वाले तसर कोसा उत्पादन के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कृषक मानसिंह गागराई कोसा उत्पादन 19,335 विक्रय प्राप्त राशि: 1,09,243, बुरुंदा क...