हल्द्वानी, मई 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी में लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम से समस्या के समाधान की मांग की है। गुरुवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। गर्मी का मौसम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोशनी कम होने से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बताया कि पूर्व में विभाग के अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई नहीं होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस पर ईई ने जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद मनोज जोशी, गोपाल सौन, चिंतामणि जोशी, पीसी जोशी, सुरेश रुबाली, राम सिंह नेगी, एचएस दुम्क...