हल्द्वानी, फरवरी 2 -- नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में सोमवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तल्लीताल के भाभर हॉल क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब चार बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जो दोपहर 12 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी एवं बुजुर्ग जेडी गुरुरानी ने बताया कि ठंड के मौसम में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से खासकर बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजाना इसी तरह की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों में नाराजगी है। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत प्राप्त हुई है। समस्या के समाधान के लिए विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.