रुद्रप्रयाग, नवम्बर 16 -- रविवार को तल्लानागपुर क्षेत्र के ग्राम स्यूंड में पारंपरिक 11 दिवसीय पाण्डव नृत्य का शुभारंभ हो गया। पहले दिन की शुरुआत पौराणिक परंपराओं और विधि-विधानों के बीच बाण पूजन कार्यक्रम से हुई। बाण पूजन के दौरान पश्वाओं पर अनेक देवी-देवता अवतरित हुए। जिससे सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। रविवार को पाण्डव नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम स्थानीय देवी देवताओं एवं क्षेत्रपाल देवता का आह्वान किया गया जिसके बाद ढोल-दमाऊ की पारंपरिक धुनों के बीच युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, द्रौपदी सहित अन्य देवताओं का पश्वाओं पर अवतरण हुआ। देवताओं ने पारंपरिक मुद्राओं के साथ नृत्य प्रस्तुति दी, जिसे गांववासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा। बाद में पाण्डवों के प्रतीक चिन्हों (बाणों) को नचाने की परंपरा भी निभाई गई। का...