नई दिल्ली, फरवरी 20 -- आम चुनाव के बाद अब बांग्लादेश और भारत के रिश्ते बेहतर होते नजर आ रहे हैं। इसके ताजा संकेत वीजा सेवाएं बहाल होने के ऐलान से मिल रहे हैं। इससे पहले पड़ोसी मुल्क के नए खेल मंत्री ने भारत के साथ क्रिकेट रिश्ते बेहतर करने की बात कही थी। खास बात है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार गिरने के बाद मुल्क की कमान मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के हाथों में आ गई थी। उस दौरान दोनों मुल्कों के रिश्ते तनावपूर्ण रहे।वीजा सेवाएं बहाल करने की तैयारी बांग्लादेश में भारत के वरिष्ठ वाणिज्य दूत अधिकारी अनिरुद्ध दास ने कहा है कि जल्द ही दिल्ली बांग्लादेश में सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह से बहाल करेगा। सिलेहट जिला प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान अनिरुद्ध दास ने बताया कि फिलहाल भारत बांग्लादेश के लिए मेडिकल और डब...