गिरडीह, मार्च 12 -- पीरटांड़। जैन धर्म के चौबीस में से बीस तीर्थंकरों की निर्वाणभूमि सिद्धक्षेत्र सम्मेदशिखर मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया गया। बताया जाता है कि जैन अनुआइयों का आस्था का केंद्र सम्मेदशिखर मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। संस्था में साधनारत साधु संतों के सानिध्य में धार्मिक विधियां पूरी की गई। तलेटी तीर्थ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, महाआरती व अन्य धार्मिक विधियां पूरी की गई। श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भावना के साथ विधान किया गया। साधु संतों के सानिध्य में गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के श...