पाकुड़, दिसम्बर 24 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कारा सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित कारा प्रशासन एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों एवं बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, मुलाकाती व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रात्रि चौकसी तथा उच्च जोखिम वाले बंदियों की निगरानी जैसे विषयों पर गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में पूर्णतः सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध अथवा प्रतिबंधित वस्तुओं का प्रवेश कारा के भीतर न हो, इसके लिए सभी प्रवेश बिंदुओं, बैरकों एवं सुरक्षा पोस्ट पर नियमित एवं कड़ी तलाशी सुनिश्चित की जाए। ...