मुरादाबाद, जनवरी 2 -- कटघर थाना क्षेत्र निवासी तलाकशुदा महिला को उसके दूसरे पति और ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। विरोध करने पर आरोपी पति ने तीन तलाक की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के मिलक पंडित नगला निवासी शहनाज ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था। उसके तीन बच्चे हैं। महिला के अनुसार तलाक के बाद संभल के हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के बराही निवासी रिजवान उसके संपर्क में आया। बीते 16 मई 2022 को उसका निकाह रिजवान से हो गया। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद आरोपी पति रिजवान, उसके पिता सत्तार, भाई इरफान, मां रहमत जहां, बहन मेहरीन, नजराना और आले हसन उर्फ भूरा ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया...