मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मां की गोद में लिए सात माह के बच्चे की तलवार से वार कर हत्या में कुढ़नी थाना के रघुनाथपुर बसंत निवासी साजन कुमार को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर दो माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। घटना काजीमोहम्मदपुर थाने के कटही पुल ओवरब्रिज के निकट एक जून 2022 की शाम की है। सेशन ट्रायल के बाद जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-11 अंकुर गुप्ता ने मंगलवार को यह सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सुनीता कुमारी ने कोर्ट के समक्ष सात गवाहों को पेश किया। बच्चे को लेकर साइकिल खरीदने जा रहे थे माता-पिता : कटही पुल सब्जी मंडी निवासी राजा पटेल उर्फ छोटू कुमार के बयान पर एक जून 2022 को काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.