गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर जिम्मेदारी ली थी, दस आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। तलवार बांटकर दहशत फैलाने के मुख्य आरोपी हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उसके बेटे को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके। पिंकी चौधरी पर गुंडा ऐक्ट के तहत कार्रवाई करने की भी तैयारी है। हिंदू रक्षा दल ने शालीमार गार्डन स्थित कार्यालय पर 29 दिसंबर को खुलेआम तलवारें बांटी थीं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली। कार्यकर्ता तलवार और फरसे के साथ गलियों में भी घूमे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ तलवार बरामद कर कपिल, श्याम यादव, अरुण जैन, रामपाल, अमित सिंह, अमित कुमार, देवे...