अमरोहा, अगस्त 1 -- मंगलवार रात तलवार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने चोर होने के शक में पीट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तलवार रखने के एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गांव भीकनपुर शुमाली में बाइक पर सवार होकर तलवार ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया था। भीड़ ने युवकों को चोर होने के शक में लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची व युवकों को हिरासत में लिया। वहीं मारपीट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस बीच पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह तलवार अपने किसी रिश्तेदार को देने उसके घर जा रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने रोककर मारपीट कर दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.