मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। विशेष कोर्ट ने जब कटरा थानाध्यक्ष को तलब किया तो किशोरी का दो बार अपहरण करने के मामले में एक आरोपित रामदेव मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे मंगलवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक में पेश किया गया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कटरा थाना के एक गांव की महिला ने सात अक्टूबर, 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें मुखिया हीरा कुमार, शत्रुघ्न मांझी, राजू मांझी, उपेंद्र मांझी, रंगीला देवी, मकुली देवी व रामदेव मांझी सहित सात को नामजद आरोपित बनाया था। इसमें आरोप लगाया था कि पहली बार 19 सितंबर, 2023 को राजू मांझी ने उसकी पुत्री का अपरहण कर लिया। पुलिस ने उसकी पुत्री को बरामद किया। मुखिया ने दोनों की शादी कराने की सलाह दी। इससे इनकार करने पर दोबारा 24 सितंबर, 2023 को उसकी पुत्री को आरोपितों ने सा...