नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- खाना बनाते हुए अक्सर छोटी-छोटी ट्रिक्स काफी काम आसान कर देती हैं। इनमें से ही एक है कुछ भी तलने से पहले तेल में हल्का सा नमक मिला देना। जी हां, ये एक दादी-नानी के जमाने का पुराना नुस्खा है, जो काफी असरदार है। क्या आपको पता है भला ऐसा क्यों किया जाता है? दरअसल इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इससे खाने का स्वाद और बनावट दोनों पर असर पड़ता है, साथ ही कुकिंग भी आसान हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कई लोग ऐसा क्यों करते हैं।तेल के छींटे नहीं पड़ते तलते हुए सबसे बड़ी समस्या आती है, तेल के छींटे पड़ना। दरअसल ऐसा तब होता है, जब तेल में मॉइश्चर या पानी की बूंदे रह जाती हैं। इससे गैस, बर्तन और दीवारें भी गंदी होती हैं और त्वचा के जलने का डर भी रहता है। ऐसे में अगर आप कुछ भी तलने से पहले गर्म तेल में चुटकी भर नमक मिला दे...