मथुरा, फरवरी 21 -- थाना छाता के अंतर्गत गांव तरौली जनूबी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार का मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मृत नर मोर बरामद कर वन्य जीप संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया है। आरोपी मोर को प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जाने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे गांव तरौली जनूबी के जंगल में पेड़ पर बैठे राष्ट्रीय पक्षी मोर को एक युवक ने डंडा मारकर गिरा लिया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब आरोपी मृत मोर को प्लास्टिक के कट्टे में भर रहा था। लोगों ने यह देखा तो खेतों पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर इलाका पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने वन विभाग टीम को बुला...