पिथौरागढ़, अक्टूबर 5 -- राज्य निर्माण सेनानी संगठन ने डीडीहाट में बैठक का आयोजन किया। रविवार को हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने की। इस मौके पर सर्व सहमति से वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन का जिला अध्यक्ष तरुण पाल को चुना गया। पाल ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने कहा कि जिन आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हुआ है उन्हें चिन्हित कर राज्य आंदोलनकारी घोषित किया किया जाए। गुरुरानी ने कहा कि राज्य आंदोलन में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वही संगठन के जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि संगठन को मजबूत किया जाएगा। बैठक का संचालन गोविंद सिंह रावत लिट्टे ने किया। बैठक में सुनील शाह, दीवान शाही, शेर सिंह शाही, अर्जुन कन्याल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.