आदित्यपुर, मई 6 -- चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी तरूण डे के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी ईचागढ़ विधानसभा से रांची में आयोजित 'संविधान बचाओ रैली के लिए रवाना हुए। ईचागढ़ विधानसभा के चारों प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का टीकर मोड़ पर जुटान हुआ जहां से कार्यकर्ता रैली की शक्ल में रांची के लिए रवाना हुए। तरूण डे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संविधान के रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य संविधान को बचाने के साथ-साथ सामाजिक,राजनीतिक,आर्थिक न्याय का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। श्री डे ने कहा कि भाजपा ने देश के संविधान को भी खतरे में लाने का काम किया है जिस कारण कांग्रेस को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। इस मौके पर विस यूथ प्रभारी उपेन्द्र गिरी,ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप,कुकड़ू प्रखंड अध्यक्...