जमशेदपुर, मार्च 28 -- इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र माह रमजान तीसरे असरे में है। गुरुवार को 26 रोजा पूरा होने के बाद 27वीं तरावीह की नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों व विभिन्न इबादतगाहों में तरावीह में कुरआन का पाठ पूरा हुआ। इसके बाद से अब सूरह तरावीह पढ़ी जाएगी। शुक्रवार को अलविदा जुमा भी है। तरावीह की नमाज पूरा होने के साथ ही विभिन्न स्थानों, जहां 27 दिनों की तरावीह का इंतजाम किया गया था, वहां सामूहिक दुआ मांगी गई। इस अवसर पर जिन हाफिजों ने तरावीह की नमाज पढ़ाई, उन्हें तोहफे दिए गए। हाफिजों को सम्मानित किया गया। अलविदा जुमा आज इधर, शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी, जिसे अलविदा जुमा कहा जाता है। इसके लिए विभिन्न मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अलविदा जुमा में विशेष तकरीर का आयोजन किया जाएगा। अलविदा जुमा का विशेष खुतबा भी ह...