रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। इबादत और दुआओं संग जैसे-जैसे माह ए रमजान के दिन बीत रहे हैं, शहर का मिजाज भी बदलता जा रहा है। दिन में इबादतगाहों में रोजेदारों की भीड़ तो शाम को तरावीह की नमाज और सामूहिक इफ्तार। तरावीह का पहला दौर मुक्कम्मल होने पर अब रात में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। शाम ढलने के साथ ही शहर का माहौल दिन से जुदा हो जाता है। तरावीह से फुर्सत होने पर रोजेदार देर रात तक लज्जतदार व्यंजनों का मजा ले रहे हैं। रांची के एकरा मस्जिद के आसपास रोजेदार देर रात तक जमे रहते हैं और चाय की चुस्कियों का आनंद लिया जा रहा है। होटलों की बदली टाइमिंग रमजान में रोजेदारों की भीड़ के चलते शहर के होटलों ने अपना समय बदल लिया है। कुछ होटलों ने अपनी टाइमिंग बढ़ाकर 16 से 20 घंटे तक कर दी है। वहीं, कुछ ने रोजे की वजह से होटल दिन में बंद रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.