मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पवित्र माह रमजान के मौके पर तरावीह और कुरान की तिलावत की गूंज से जर्रा-जर्रा रोशन हो रहा है। मस्जिदें रोजेदारों की रौनक से गुलजार हैं, तो घरों में बारगाहे इलाही में पूरा कुनबा सजदा सजदा है। क्या बूढ़े क्या जवान और क्या बच्चे और औरतें इस पाक महीने में अपने दामन को खुदा के सामने फैलाकर गिड़ गिड़ाकर मगफिरत की दुआएं मांग रही हैं। रमजान के इस सौहार्द संगम के दौरान मुस्लिम अनुयाई अपने तरीके से खुदा की इबादत में लगे हुए हैं। रमजान का पाक महीना पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को रोजेदारों ने अपना आठवां रोजा रखा, जिससे शहर में एक खास रौनक देखने को मिली। मस्जिदों में इबादतों का दौर जारी है और बाजारों में सहरी और इफ्तार की तैयारियों को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। जामा मस्जिद, बड़ी ईदगाह मस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.