आरा, मई 30 -- तरारी। भकुरा पंचायत के पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि रामईश्वर यादव तरारी प्रखंड राजद अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिये गये। प्रखंड सभागार भवन में प्रखंड राजद अध्यक्ष के चुनाव को ले कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, भोजपुर जिला राजद उपाध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष लालबिहारी यादव, शैलेंद्र कुमार ने भाग लिया। संचालन निवर्तमान अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक भिखारी राम के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। पर्यवेक्षक की ओर से रामईश्वर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...