आरा, नवम्बर 5 -- पीरो, संवाद सूत्र। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के आज गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह तैयार है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय और एएसपी सह एसडीपीओ के के सिंह ने विधि-व्यवस्था, चुनावी तैयारी और प्रचार थमने के बाद की दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय के अनुसार तरारी विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के साथ बूथों के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस व होमगार्ड की तैनाती भी की गयी है। कंट्रोल रूम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.