सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। धूप की तल्खी के वजह से सुबह नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है। गुजरते वक्त के साथ हालत और बिगड़ते जा रहे हैं। दिन चढ़ने के साथ सड़कों व बाजारों में भी सन्नाटा पसर जा रहा है। सहालग के सीजन में पड़ रही इतनी गर्मी से हर कोई बिलबिला रहा है। शनिवार को पारा चढ़ कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अप्रैल महीने के शुरुआती दौर से ही तराई में सूर्य देव के तेवर चढ़े हुए हैं। वर्तमान में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि लोगों को दिनभर परेशान रहना पड़ता है। शनिवार सुबह छह बजे से तेज धूप निकल आई। 10 बजते ही सूर्यदेव ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। 12 बजते-बजते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से ही लोग मजबूरन घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.