बहराइच, अप्रैल 23 -- बहराइच,संवाददाता। तराई में अब धूप चटख होने लगी है। इससे दिन व रात का तापमान में भी चढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम पारा 39.4 व न्यूनतम 25 डिग्री रहा। इससे दिन ही नहीं रात में भी पसीने के बीच लोग करवटे बदलने को विवश होने लगे हैं। हालाकि दोपहर बाद तेज हवाओं ने सड़कों पर निकलने वाले लोगों को झुलसाया। इसका ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर दिखा। पसीने से तरबतर बच्चे घर जाते दिखे। अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। तराई में मौसम तेजी से करवटें बदल रहा है। आंधी-पानी के बाद आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। चटख धूप सीधे धरती पर पहुंच रही है। सुबह धूप चटख रही। दोपहर बाद पछुआ हवाओं की गति बढ़ने लगी, जो 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक रही। इससे सड़कों पर जरूरी काम से निकलने वाले ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.