पलामू, जून 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मनातू प्रखंड के पदमा और तरहसी प्रखंड के बेदानी चौक पर प्रखंड सृजन अभियान 2025 का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही संगठन को सशक्त बनाने को लेकर मंथन किया गया। प्रखंड सृजन अभियान 2025 कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने मनातू के प्रखंड अध्यक्ष विष्णु देव यादव उपाध्यक्ष पिंटू यादव, महासचिव संदीप यादव और तरहसी प्रखंड के अध्यक्ष रविन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष अशोक यादव, राजेंद्र यादव और महासचिव अनु देवी इंदल पासवान को नियुक्ति पत्र देकर बधाई दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से पूर्ण विश्वास है की पूरी कर्मठ एवं सक्रियता के साथ प्रखंड में कांग्रेस पार्टी...