सीवान, फरवरी 6 -- सीवान। जिले के तरवारा में शुक्रवार को इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक के संयुक्त ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक सीवान ब्रांच-2 के सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार व पटना सीएससी हेड वीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। वहीं स्थानीय नेता धर्मेंद्र सिंह पटेल भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन राकेश कुमार करेंगे। यह केंद्र सीवान रोड स्थित तरवारा के वैदेही पुस्तक भंडार के प्रांगण में खोला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...