जामताड़ा, अक्टूबर 13 -- तरंग 2025:गिरीडीह जिला रहा प्रथम,केन्द्रीय विद्यालय और विक्टर डांस किंगडम भी दिखाई दमदार प्रस्तुति जामताड़ा,प्रतिनिधि। क्लब इंडिया और विक्टर डांस किंगडम के सौजन्य से रविवार को नगर भवन, दुलाडीह में तरंग 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, शिक्षाविद डीडी भंडारी, चंचल भंडारी, विशिष्ट अतिथि डिंपल गुप्ता और विक्टर डांस किंगडम के संचालक विजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के सीनियर और जूनियर वर्ग के बीच डांस और सिंगिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं केन्द्रीय वि...