रिषिकेष, फरवरी 2 -- निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा के लिए सोमवार को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के सीएमडी सलीम अहमद ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने नौ पैकेजों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी निगम के इंजीनियरों और निजी एजेंसियों के अधिकारियों से सिलसिलेवार ली और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित आरवीएनएल कार्यालय में उन्होंने मुख्य परियोजना प्रबंधक हिमांशु बड़ोनी की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की। बैठक में रेल लाइन के लिए सुरंगों के निर्माण और ट्रैक से संबंधित कार्यों का फीडबैक लिया गया। सीएमडी ने परियोजना को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्य दिसंबर 2028 से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में सुरक्षित आवागमन और ...