श्रावस्ती, जून 25 -- जमुनहा। मल्हीपुर थाना परिसर में बुधवार को आगामी मोहर्रम को लेकर एसडीएम जमुनहा प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में लोगों से शांति बनाए रखने व आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाला जाएगा तथा ताजिया को कर्बला में दफनाया जाएगा। मोहर्रम के दिन से लेकर पच्चीसवें दिन तक पच्चीसवां का आयोजन बनगई, टेपरा व कानीबोझी जैसे गांवों में मनाया जाएगा। जिसकी निगरानी के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.