कोडरमा, अक्टूबर 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। तमिलनाडु में हुई हत्या में मारे गए मतौनी निवासी 45 वर्षीय अर्जुन यादव का शव पांच दिन बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी और मां बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। अर्जुन के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर किसी की आंखें नम थीं। परिजनों ने सरकार से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। दो माह पहले ही वे रोजगार की तलाश में चेन्नई गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि वे इस तरह दर्दनाक मौत का शिकार बन जाएंगे। गांव में अब भी गम का माहौल है और लोग लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। मौके पर जिप सदस्य केदारनाथ यादव, पूर्व मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.