नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तमिलनाडु में डीएमके के साथ सीट बंटवारे और सत्ता में भागीदारी को लेकर चल रही जोर आजमाइश के बीच दोनों पार्टियों में सहमति बनती दिख रही है। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे के साथ किसी भी तरह के मतभेदों से इनकार करते हुए विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जल्द औपचारिक चर्चा शुरू करने की बात की है। कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन काफी पुराना है। पर इस बार कांग्रेस अधिक सीट के साथ सत्ता में भागीदारी देने की भी मांग कर रही थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता मणिकम टगौर खुलकर सत्ता में आने पर सरकार में हिस्सेदारी की मांग कर रहे थे, लेकिन डीएमके इस पर तैयार नहीं हुई। हालांकि, डीएमके अधिक सीट दे सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि डीएमके नेता कनिमोई की बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से ...