नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ के दौरान मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 36 हो गया है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टीवीके (तमिलगा वेट्ट्री कज़गम) प्रमुख और अभिनेता विजय ने यह रैली आयोजित की थी। बताया जाता है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। इस घटना के बाद, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का बयान आया है। मुख्यमंत्री के आज रात करूर पहुंचने की संभावना है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करूर अस्पताल से आई खबरों को चिंताजनक बताया। वहीं, पीएम मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।अमित शाह ने की सीएम से बा...