नई दिल्ली, जनवरी 10 -- तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के रुख से भाजपा के मजबूत गठबंधन की कोशिशों को लग सकता है झटका----------------- -ई पलानीस्वामी अभी भी अन्नाद्रमुक के बाकी धड़ों को साथ लेने के लिए तैयार नहीं ------------------ नईदिल्ली। विशेष संवाददाता तमिलनाडु में मजबूत गठबंधन के सहारे बदलाव की स्थिति बनाने की भाजपा की कोशिशों से अन्नाद्रमुक के रुख से झटका लग सकता है। अन्नाद्रमुक नेता ई पलानीस्वामी अभी भी अन्नाद्रमुक के अन्य धड़ों को साथ लेने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा सीटों के बंटवारे को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। हालांकि गठबंधन में आई ए रामदास के नेतृत्व वाली पीएमके को लगभग 16 सीटें देने का फार्मूला सामने आया है। तमिलनाडु की द्रविण राजनीति में भाजपा के लिए राज्य की दो में से एक बड़ी द्रविण पार्टी को साथ रखना मजबूरी है। ऐसे में विपक्ष...