दुमका, फरवरी 18 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए मंगलवार को तमिलनाडु के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि सपरिवार पहुंचे। राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि व पारिवारिक सदस्यों ने कड़ी सुरक्षा के बीच विधिवत बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर में जब तक राज्यपाल ने पूजा-अर्चना की तब तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और पूजा-अर्चना पर सुरक्षा कारणों से रोक लगी रही। राज्यपाल को पूजा-अर्चना कराने के लिए बासुकीनाथ मंदिर के पुरोहित राजेश झा सारंग, कुंदन झा, सुमन झा, नीरज, आशीष कुमार सहित ग्यारह सदस्यीय पंडा-पुरोहितों के दल के द्वारा षोड्शोपचार विधि से पूजन व रुद्राभिषेक कराया गया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के दल ने राज्यपाल और उनके स्वजनों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.