नई दिल्ली, जून 10 -- तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में सोमवार को उस वक्त तनाव फैल गया जब यहां के एक मंदिर में एक शख्स को मांसाहारी भोजन करते हुए पकड़ा गया। शख्स प्रसिद्ध अन्नामलाई मंदिर परिसर में कथित तौर पर चिकन बिरयानी खा रहा था। मामला सामने आने के बाद मंदिर और आस पास के इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के मुताबिक घटना मंदिर के बाहरी प्रांगण क्षेत्र में हुई। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने शख्स को भोजन करते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने मंदिर के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इंडिया टुडे के मुताबिक शख्स से जब पूछताछ की गई तो उसने अजीबोगरीब दावा किया। उसने अधिकारियों को बताया कि उसने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन गलती से उसके साथ चिकन का एक टुकड़ा पैक हो गया था। यह भी पढ़ें- जहां बन रहा था मोमोज, वहां फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा सिर; बर्तनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.