शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों को लेकर पुलिस अब मनी ट्रेल और मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए धर्मांतरण की गहरी जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस काम में साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगी हैं। अब तक सिधौली, निगोही और खुटार में कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पुलिस चार मुकदमे दर्ज कर चुकी है। ध्यान देने योग्य है कि 13 जुलाई को सिधौली में सबसे पहले धर्मांतरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में तीन को जेल भेजा गया। इसके बाद सिधौली के ही कटिया बुजुर्ग गांव में दूसरा मामला सामने आया, जिसे पहले वाले मुकदमे में जोड़कर कार्रवाई की गई। वहीं, खुटार और निगोही में भी एक ही दिन में मामला पकड़ में आया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.