नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) शिखर सम्मेलन में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के 'चीनी रोबो डॉग' को लेकर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है। चीनी रोबोट को अपना बताकर पेश करने के आरोप लगने के बाद अब यूनिवर्सिटी को समिट छोड़ने का आदेश मिल गया है। इन सब पर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नाराजगी जाहिर की है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि इस वैश्विक मंच का लाभ उठाने की बजाय मोदी सरकार इसे अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल कर इसका तमाशा बना रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सम्मेलन से भारतीय प्रतिभाओं को लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार पूरे शिखर सम्मेलन को अव्यस्थित कर इसे जनसंपर्क का तमाशा बना दिया है और सम्मेलन में चीन अ...