गोड्डा, जनवरी 31 -- मेहरमा, एक संवाददाता। शुक्रवार को शंकरपुर के पटेल स्टेडियम में आयोजित 63 वें जवाहर वल्लभ भाई पटेल फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में भोला महतो फुटबॉल क्लब तमाशा चक ने एएफसी चांद चक को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में टीम11 डायनामाइट साहिबगंज ने टीम वुमन क्लब भागलपुर को दो के मुकाबले एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। दोनों टीम निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर पाई और फैसला पेनल्टी शूट से हुआ। ज्ञात हो कि साहिबगंज ने इस मैदान पर लगातार तीसरे वर्ष यह खिताब अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाई। पुरुष एवं बालिका वर्ग के विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें मैच के संरक्षक डॉ शशांक रंजन (इंग्लैंड), डॉ गायत्री भट्टाचार्य, पूर्व विधायक राजे...