रांची, दिसम्बर 17 -- तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित तमाड़ लैंपस में बुधवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पहले दिन लगभग 150 क्विंटल धान की खरीद की गई। इस वर्ष किसानों से 24 रुपये 50 पैसे प्रति किलो की सरकारी दर पर धान की खरीद की जाएगी। प्रशासन ने इस बार क्षेत्र के 395 किसानों से धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। केंद्र के लिए कुल 20,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र संचालन के लिए अनिल लोहरा को ऑपरेटर नियुक्त किया गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, लैंपस प्रबंधक श्यामल नायक, जिला परिषद सदस्य दिलीप सेठ, लैंपस अध्यक्ष बेरनादेल कच्छप, उपप्रमुख शकुंतला खंडित, मुखिया धनमनी देवी, विष्णु कश्यप, दिनेश सोनी और राजेश रुंडा आदि किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...