रांची, दिसम्बर 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। टीबी मुक्त अभियान के तहत सोमवार को तमाड़ सीएचसी में टीबी मेडिकल शिविर गया। शिविर का उद्देश्य टीबी से संबंधित जागरुकता फैलाना और टीबी रोगियों के परिवारों की जांच और उपचार करना था। जांच के दौरान टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई। कैंप में एएफबी, एक्स-रे, आईजीआरए और सीबीसी आदि जांचें की गईं। इस दौरान, कुल 75 मरीजों को आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च केयर सेंटर ने गोद लिया और उन्हें पोषण सामग्री बांटी। पोषण सामग्री का वितरण बीडीओ और चिकित्सा पदाधिकारियों ने किया। शिविर में डॉ जफर एकबाल, डॉ सुनीता प्रेमा एक्का, डॉ निखत परवीन, डॉ कुसुम तिर्की, एलेक्जेंडर दादेल एसटीएस, देवानंद प्रसाद एसटीएलएस, सीएचओ, एएनएम, बीएएम, सहिया और अन्य पारा मेडिकल कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.